पटना – निगरानी विभाग ने किया पटना पूर्वी पुलिस अधीक्षक कार्यालय के रीडर को गिरफ्तार, रंगे हाथ एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए

धीरज कुमार झा

पटना- निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा आज दिनांक 14-05-2019 को निगरानी थाना कांड सं०-020/19 दिनांक 14-05-2019 में अजय कुमार (रीडर), पुलिस अधीक्षक का कार्यालय, पटना पूर्वी को एक लाख रु० रिश्वत लेटे मोना सिनेमा, पटना के सामने पश्चिम सुधा बुथ के पास से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

परिवादी श्री मुस्तफा हुसैन द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी अजय कुमार द्वारा मालसलामी थाना कांड सं०-163/19 एवं जक्कनपुर थाना कांड सं०-99/19 में केस को सत्य कराने के लिए एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है।

ब्यूरो द्वारा सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा 1,00,000/- रू० रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। आरोपी सही पाये जाने के पश्चात उपरोक्त कांड अंकित कर ट्रेप की कार्यवाई करने हेतु अनुसंधानकर्ता श्री विमलेन्दु कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया, जिनके द्वारा कार्रवाई करते हुए अभियुक्त- अजय कुमार को 1,00,000/- रू० रिश्वत लेते मोना सिनेमा के सामने पश्चिम सुधा बूथ के पास से रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त को पूछताछ के उपरांत माननीय न्यायालय, निगरानी-1, पटना में उपस्थापित किया जाएगा।