यूथ फ़ॉर स्वराज के बैनर तले पटना के एस के पूरी पार्क में सैकड़ो लड़के लड़कियों ने हल्ला बोल किया। सुबह से हीं लड़कियां पार्क में जमा हुई। सब ने जम के छेड़खानी की घटना सुनाई जो लगभग हर दिन किसी ने किसी रूप में उनके साथ होती है। पटना में विभिन्न पार्कों में सुबह सुबह मोर्निंग वाक् करने जाने वाली लड़कियों के साथ जो घटनाये होती हैं उन पर लड़कियों ने गुस्सा जाहिर किया |
इस कार्यक्रम में प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहा। महिला सिपाही भी इस कार्यक्रम में शामिल थी । युथ फ़ॉर स्वराज हर महीने इस कार्यक्रम को आयोजित करने का फैसला लिया है।
पटना – देखे विडियो – छेड़खानी के खिलाफ लड़के लड़कियों ने हल्ला बोल
