पटना दूरदर्शन पर 15 जनवरी से दुल्हन वही जो सबके मन को भाए

img-20170110-wa0022 img-20170110-wa0023 img-20170110-wa0021पटना। १० जनवरी, कारगिल टेलिफिल्म्स पटना के द्वारा बिहारी कलाकारों से सजी हिंदी धारावाहिक दुल्हन वही जो सबके मन को भाए का प्रसारण 15 जनवरी से रात्रि ९ बजे पटना दूरदर्शन पर होने जा रहा है .संतोष प्रसाद की कहानी कुल्ला कंजन का निर्देशन और निर्माता पार्वती देवी राजेश दुबे , कुल्ला कंजन का सार्थक प्रयास इस धारावाहिक में नजर आने वाला है .स्वेक्षा सिंह (नायिका ) के इर्द गिर्द बुनी कहानी में सुशिल शर्मा जैसे बड़े कलाकार इस धारावाहिक में नजर आने वाले है .स्वाति वर्मा ,लवली ,प्रगति आनंद, पूनम सिंह राठौर ,सत्या ,रवि गौत्तम,और अनन्य (बाल कलाकार)इस धारावाहिक के मुख्य कलाकार है .फ़िलहाल १३ कड़ीयो का आनंद दर्शक प्रत्येक रविवार को उठा सकते है . धारावाहिक के जनसंपर्क अधिकारी अनूप नारायण सिंह ने बताया की आधुनिक सामाजिक बिद्रुपता पर यह धारावाहिक है।