पटना जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव

पटना : पटना जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था में रेल एसपी प्रकाश नाथ मिश्र ने व्यापक बदलाव किया है। दूसरे स्टेशनों पर तैनात कई सुरक्षाकर्मियों को पटना जंक्शन की सुरक्षा में लगाया गया है।patna jn
रेल एसपी ने बताया कि यह बदलाव यात्रियों की सुरक्षा के लिए किया गया है। जंक्शन पर दलालों की सक्रियता बढ़ने पर जीआरपी प्रभारी दोषी होंगे। कई जवानों को शक के आधार पर हटाया गया है। रेल एस्कार्ट पार्टी में भी बदलाव हुआ है। कई के मार्ग बदल दिये गये हैं। रेल एसपी ने बताया कि एक ही रूट में लंबे समय तक ड्यूटी करने से एस्कार्ट पार्टी में शिथिलता आ जाती है। उन्होंने सभी जवानों से अपील की है कि वे अपनी ड्यूटी में कोताही नहीं बरतें। जो दायित्व दिया गया है, उसे पूरी इमानदारी से निभाएं। निर्देश दिया कि पटना जंक्शन आने, जाने वाले रास्तों पर वाहन नहीं लगने दें। जो ऐसा करता है, उसके खिलाफ कार्रवाई करें।