पटना: कांग्रेस प्रभारी ने विधायकों को बांटी विधानसभा की जिम्मेदारी।

( रिपोर्ट – अनुभव )

पटना-बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल ने गुरुवार को बिहार के अपने विधायकों को विधानसभा वार जिम्मेवारी सौंपी। बिहार प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल ने कहा की पार्टी के विधायक सिर्फ अपने क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि उन क्षेत्रों में जहां कांग्रेस के विधायक नहीं है, में भी सामूहिक एवं सकारात्मक विपक्ष की भूमिका का निर्वाह करें।

विभिन्न विधायकों को मिली विधानसभा क्षेत्र अनुसार जिम्मेवारी।

विधायक विनय वर्मा – पश्चिम चंपारण, वाल्मीकि नगर, रामनगर, नरकटियागंज, बाघा, लोरिया एवं सिकरा।

विधान पार्षद राजेश कुमार – नौतन, चनपटिया, बेतिया , रक्सौल ,सुगौली, नरकटिया और मोतिहारी।

मदनमोहन तिवारी – हरसिद्धि, गोनगंज, कैसेरिया ,कल्याणपुर, पिपरा, मधोबन, चिरैया, ढाका और शिवहर।

अमित कुमार टुन्ना – मधुबनी के दस विधानसभा क्षेत्र।

श्रीमती भावना झा – सीतामढ़ी के आठ विधानसभा क्षेत्र ।

अबीदूर रहमान – अररिया के छह विधानसभा क्षेत्र ।

मोहम्मद तौसिफ आलम – किशनगंज के चार विधानसभा क्षेत्र ।

डॉक्टर मोहम्मद जावेद – नालंदा के सात विधानसभा क्षेत्र।

अब्दुल जलील मस्तान – अमौर एवं बैसी।

मुहम्मद अफाक आलम – पुर्णिया, कस्बा, बनमनखी, रुपौली और धमदाहा ।

शकील अहमद खान – कटिहार, कदवा, बरारी, कोरहा और प्राणपुर।

मनोहर प्रसाद सिंह – मनिहारी और बलरामपुर।

कुमारी पूनम पासवान – वैशाली के आठ विधानसभा क्षेत्र।

अनिल कुमार – गोपालगंज के छह विधानसभा क्षेत्र ।

विजय शंकर दूबे – सिवान के आठ विधानसभा क्षेत्र और सारण के दस विधानसभा क्षेत्र।

डॉक्टर अशोक कुमार – दरभंगा के दस विधानसभा क्षेत्र और समस्तीपुर के दस विधानसभा क्षेत्र।

रामदेव राय – बेगूसराय के सात विधानसभा क्षेत्र।

श्रीमती अमिता भूषण – खगड़िया के चार विधानसभा क्षेत्र और मुंगेर के तीन विधानसभा क्षेत्र ।

अजीत शर्मा – भागलपुर के सात विधानसभा क्षेत्र।

विधान पार्षद मदन मोहन झा – मुजफ्फरपुर के ग्यारह विधानसभा क्षेत्र।

सुदर्शन कुमार – लखीसराय और शेखपुरा के चार विधानसभा क्षेत्र।

सिद्धार्थ – दीघा, दानापुर, मनेर, फुलवारी, मसौढ़ी, पालीगंज और विक्रम ।

प्रेमचंद मिश्रा – मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब और पाटलिपुत्र।

संजय कुमार तिवारी – बक्सर के चार विधानसभा क्षेत्र।

राजेश कुमार – रोहतास के सात विधानसभा क्षेत्र एवं अरवल के दो विधानसभा क्षेत्र।

आनंद शंकर – औरंगाबाद के छह विधानसभा क्षेत्र।

अवधेश कुमार सिंह – गया के दस विधानसभा क्षेत्र।

श्रीमती पूर्णिमा यादव – नवादा के पांच विधानसभा क्षेत्र।

सुधीर कुमार – जमुई के चार विधानसभा क्षेत्र एवं बांका के पांच विधानसभा क्षेत्र।

इसके अलावा प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक डॉक्टर मोहम्मद जावेद को विधायकों के समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *