“पटनावाले दुल्हनिया ले जाएंगे” का प्रदर्शन शीघ्र

img-20171107-wa0001

अनूप नारायण सिंह की रिपोर्ट

भोजपुरी फ़िल्म दर्शको के लिए ख़ुशख़बरी है। श्री कमला फिल्म्स के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फ़िल्म पटनावाले ले जाएंगे जल्द ही विहार और झारखड में एक साथ प्रदर्शित होने वाली है।फ़िल्म की शूटिंग बिहार के बक्सर और राजगीर के सुंदर लोकेसन पर किया गया है।फ़िल्म के निर्माता केशरीनाथ एवं निर्देशक संजय सिंहा है लेखक जितेंद्र सुमन और गीतकार संतोष प्रिय है संगीत अमन श्लोक हैं| फ़िल्म के मुख्य कलाकारो में भोजपुरी की सुंदर अभिनेत्री कल्पना शाह ,सीमा सिंह जैसे कलाकार है तो वही किशोर कुमार ,विपिन कुमार मुख्य भूमिका में है।सैकेंड हिरोईन गुंजन पंत है जिन्होंने छोटा रोल होने के बावजूद अच्छा काम किया है|

img-20171107-wa0003
मुझसे बातचीत में फ़िल्म की मुख्य अभिनेत्री कल्पना शाह ने बताया कि इस फ़िल्म में मैं एक गांव की भोली भाली संस्कारी लड़की के किरदार में हु।फ़िल्म में दर्शकों को बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। दर्शको की पसंद को ध्यान में रखकर बहुत ही कर्णप्रिय गाने रखे गए है।यह एक त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग फ़िल्म है जिसमे एक नायक और दो नायिका है। कल्पना शाह ने बताया कि फ़िल्म मनोरंजन के साथ साथ स्वच्छता जागरूकता पर संदेश प्रसारित करती हैं।फ़िल्म में एक लड़का बड़े घराने से ताल्लुक रखता है वही मुख्य अभिनेत्री कल्पना शाह ग्रामीण परिवेश की सभ्य एव संस्कारी परिवार की बेटी की किरदार में है।फ़िल्म के कई सीन्स दर्शको को रोमांचित करती है तो कई सीन्स भावुक भी करती है। फ़िल्म के त्रिकोणीय प्रेम की लड़ाई में अंत मे जीत सच्चे प्रेम की होती है।

विज्ञापन 

small-franchise-web

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *