दो लाख की रिश्वत लेते हुए निगरानी विभाग द्वारा गया सदर एसडीओ गिरफ्तार

धीरज कुमार झा की रिपोर्ट 

निगरानी विभाग द्वारा गया सदर के एसडीओ सूरज कुमार को दो लाख की रिश्वत लेते हुए उनके सरकारी आवास पर रंगे हांथ गिरफ्तार कर लिया ।

जानकारी के अनुसार गया के शब्बीर अली का जमीन विवाद चल रहा था। एसडीओ सूरज कुमार द्वारा शब्बीर अली को काफी परेशान किया जा रहा था। शब्बीर अली के जमीन पर धारा 144 नही लगाने के एवज में एसडीओ ने पांच लाख रुपये की मांग की थी। इसकी शिकायत शब्बीर अली ने की। शिकायत के सत्यापन होने के बाद निगरानी विभाग ने एसडीओ सूरज कुमार को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हांथ गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी गोपाल पासवान के नेतृत्व में ये कार्रवाई हुई जिसमें इंस्पेक्टर जहांगीर अंसारी, इंस्पेक्टर संजीव कुमार, एएसआई संजय चतुर्वेदी के साथ बारह लोग शामिल थे।

निगरानी टीम ने एसडीओ सूरज कुमार को गिरफ्तार कर पटना न्यायालय निगरानी में उपास्थित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *