दो लड़कियों का समलैंगिक रिश्ता पुलिस के लिए परेशानी का सबब

samlangik
मधुबनी : खुटौना थाने के परसा गांवमें 24 साल और 17 साल की दो लड़कियों का समलैंगिक रिश्ता पुलिस के लिए परेशानी का सबब बन गया है। दोनों लड़कि घर से भाग गई थीं। पुलिस उन्हें गुड़गांव से वापस लेकर आई, लेकिन दोनों अब घर जाने को तैयार नहीं हैं। थाने में दोनों लड़कियों ने कहा कि वे बचपन से ही साथ रह रही हैं और उनका एक दूसरे के बिना जीना मुमकिन नहीं है। दोनों लड़कियां अलग-अलग धर्मों की हैं। 24 साल की लड़की की डेढ़ साल की एक बेटी भी है। इस लड़की की दो बार शादी हुई, लेकिन पति से न निभने की वजह से वह मायके में
ही रहने लगी।
पुलिस दोनों को लेकर गुरुवार को मधुबनी सदर अस्पताल पहुंची। दोनों का वहां मेडिकल जांच कराया गया। पुलिस अब दोनों को कोर्ट में पेश करने वाली है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *