दीघा सोनपुर रेल ब्रिज पर दो मजदूर घायल

rail-cum-road-bridge

पटना : दीघा सोनपुर रेल ब्रिज पर कार्य के दो मजदूर घायल हो गए। मजदूरों के घायल होने की सूचना पर पहुंची बचाव टीम ने उन्हें पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे में दोनों मजदूरों को गंभीर चोट आई है।

गुरुवार की रात ब्रिज पर निर्माणा कार्य चल रहा था। इसी बीच कार्य कर रहे दो मजदूरों का पैर फिसल गया और नीचे गिर गए। जाल लगा होने के कारण दोनों मजदूर उसमें फंस गए। घटना की सूचना अन्य मजदूरों ने मौके पर मौजूद सुरक्षा दस्ते को दिया। सुरक्षा दस्ते ने दोनों घायलों को जाल से निकालकर नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर  है।