दीघा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पटना महानगर में प्रशिक्षण की शुरूआत

30.06.2017, पटना। दीनदयाल के जीवन काल में ही बनी जनसंघ उस समय संसद में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी थी बाद में उसी का स्वरूप भाजपा आज देश ही नहीं पूरे विश्व में सबसे बड़ी पार्टी है। दीनदयाल जी को याद करते हुए आज पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में महासम्पर्क अभियान के तहत प्रशिक्षण वर्ग का कार्यक्रम मैरेज गार्डेन, खाजपुरा, बेली रोड, पीलर नं0-32 के सामने आयोजित किया गया है।

d-3इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए लोक लेखा समिति के सभापति नंद किशोर यादव ने अपने संबोधन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों की चर्चा करते हुए कहा की उनका सोंच था सबको भोजन, कपड़ा, शिक्षा एवं चिकित्सा समान्य रूप से मिले तथा केन्द्र सरकार द्वारा लागु की गई जी.एस.टी. के बारे में भी विस्तार पूवर्क बताते हुए कहा की जी.एस.टी. आज रात से चालू हो जायेगी अब मुनाफाखोरी कमाने वाले लोगों पर लगाम लग जायेगी तथा सभी जगहो पर किसी भी समान का एक ही दर लगेगा। क्राग्रेस पहले जी.एस.टी. का समर्थन में थी लेकिन आज नरेन्द्र मोदी के विरोध कैसे हो यह दिखाने के लिए जी.एस.टी. का विरोध कर रही है और लालू प्रसाद पर कांगे्रस का पिछलगवा होने का आरोप लगाया। जबकी श्री यादव ने जी.एस.टी. को एक लोक कल्याणकारी योजना बताया।

दीघा के विधायक डाॅ0 संजीव चैरसिया ने कहा पटना महानगर में दीघा भाजपा कार्यकत्र्ता पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर पशिक्षण वर्ग का शुरूआत कर रहे है। दीनदयाल जी के बारे पर चर्चा करते हुए कहा की दीनदयाल जी ने सि़द्धांत और नीति के रूप् में एकात्म मानववाद प्रस्तुत किया जो भारतीय जनता पटी्र का मूल दर्शन बना है। नरेन्द्र मोदी जी का नारा सबका साथ, सबका विकास एकात्म मानववाद का ही प्रकटीकरण है। डाॅ चैरसिया ने कार्यकत्ताओं से अपील की 6-9 जुलाई तक पार्टी वृक्षारोपन चलायेगी हम सभी को अपने घर के आस-पास एक फलदार वृक्ष अवश्य लगायें। महासम्पर्क अभियान के दौरान बुथ पर जाकर प्रत्येक परिवार से दीन दयाल जी के जीवनी की चर्चा अवश्य करें। 01 जुलाई से लागू होने वाले जी.एस.टी. को जनता के लिए कल्याण एवं लाभकारी योजना बताया साथ ही प्रधानमंत्री एवं वृत्त मंत्री को धन्यवाद दिया।

d-2 पूर्व विधान पार्षद हरेन्द्र प्रताप ने कहा की दीनदयाल जी पर चर्चा करते हुए कहा की दीनदयाल जी ने कहा था आर्थिक योजनाओं और आर्थिक प्रगति का माप समाज में उपर की सीढ़ी पर पहुचे हुए व्यक्ति नहीं बल्कि सबसे निचे के स्तर पर विद्यमान व्यक्ति से होगा।
इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा की दीनदयाल शताब्दी वर्ष हमसब कार्यकत्र्ताओं के लिए पार्टी का काम करने का शुभ अवसर प्रदान कर रहीं है। एैसे 159 कार्यकत्र्ता जो एक वर्ष के लिए अपना समय दे रहे है।

इस कार्यक्रम में दीघा विधान सभा से आये करीब 350 कार्यकत्ताओं का मंचसंचालन नागेन्द्र पटेल ने किया इस दौरान जिला अध्यक्ष, सीताराम पाण्डेय, प्रदेश मंत्री सजल झा, प्रदेश के एस.सी. मोर्चा के सुबोध पासवान, गणेश कुमार, राजेश मुखिया, प्रदीप कुमार पप्पु, दिनेश दीपु,करूणा विद्यार्थी, संजय राय, अरबिन्द वर्मा, अशोक विद्यार्थी, मनीष सिन्हा, दीलिप सिन्हा, जैनेन्द्र सिंह, धु्रव नारायण पंडित, अनामिका शंकर, कोमल चैधरी, बिन्दी देवी, आदि अनेको कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *