
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द ही मल्यालम फिल्मों के सुपरस्टार डी. सलमान के साथ नजर आने वाली हैं। अनुजा चौहान की बेस्ट सेलिंग नॉवेल ‘द जोया फैक्टर’ को अब बड़े पर्दे पर उतारा जाएगा। फिल्म में सोनम कपूर लीड ऐक्ट्रेस होंगी तो वहीं डी. सलमान इसमें लीड ऐक्टर तौर पर नजर आएंगे। इसकी घोषणा खुद सोनम ने सोशल मीडिया पर की है।

फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा करेंगे और इसकी कहानी नेहा राकेश शर्मा और प्रद्युमन सिंह लिखेंगे। फिल्म की शूटिंग अगस्त महीने से शुरू होगी और यह 5 अप्रैल 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
वैसे इन दिनों सोनम फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें वह करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया जैसे ऐक्टर्स के साथ मुख्य भूमिका में हैं।
