तेज प्रताप यादव का भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पम्प कोर्ट द्वारा रद्द

पटना 20.07.2017, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव द्वारा धोखाधड़ी कर पटना के बेऊर इलाके में हासिल किए गए भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पम्प को गुरुवार के कोर्ट के आदेश के बाद अब रद्द माना जायेगा।

sushil-modi
भाजपा ने आरोप लगाया था कि तेज प्रताप यादव ने धोखधड़ी कर दूसरे की जमीन को अपनी बता कर भारत पेट्रोलियम का एक पेट्रोल पम्प हासिल कर लिया है। इसके बाद भारत पेट्रोलियम ने इस मामले की जांच कर पेट्रोल पम्प का आवंटन रद्द कर दिया था।
भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पम्प रद्द करने के आदेश पर पटना के सब जज-11 श्रीमती शची मिश्रा की अदालत ने विगत दिन स्टे लगा दिया था। मगर गुरुवार को सब जज-11 की अदालत ने अपने स्टे आदेश को वापस ले लिया जिससे अब स्वास्थ मंत्री के पेट्रोल पम्प को रद्द माना जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *