पटना-तेजप्रताप और ऐश्वर्या के तलाक की खबरों को आने के बाद फिर से लालू परिवार में भूचाल आ गया है । ख़बर की भनक लगते ही ऐश्वर्या अपने माँ पिता जी के साथ 10 सर्कुलर रोड पहुंचे । इधर ख़बर मिलते ही मीसा भारती भी राबड़ी आवास पहुंची । तेजप्रताप रांची रवाना होने वाले थे लेकिन माँ राबड़ी के फ़ोन करने के बाद फिलहाल वापस अपने आवास पर लौट आए हैं हालांकि वो फिलहाल न तो किसी का फोन पिक कर रहे हैं और न ही किसी से बात करना चाह रहे हैं । इधर बिहार पत्रिका को मिली जानकारी के मुताबिक तलाक तक बात पहुंचने के पीछे की जो सबसे बड़ी वजह है वो है तेजप्रताप का अल्हड़पन और मनमौजी अंदाज । माना जा रहा है कि तेजप्रताप की कुछ बातें ऐश्वर्या को पसंद नहीं थी और तेजप्रताप भी ऐश्वर्या की कुछ बातों पर ऐतराज जता रहे थे । इसके अलावा तेजप्रताप के अध्यात्म की तरफ ज्यादा झुकाव को भी इस फैसले से जोड़कर देखा जा रहा है । बहरहाल सच क्या है इस पर फिलहाल दोनों परिवार कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं । साथ ही तलाक के खबरों का खंडन कर रहे हैं । जानकारी के मुताबिक इस पर कुछ भी बोलने के बजाय फिलहाल दोनों परिवार इस बिगड़ते रिश्ते को टूटने से बचाने पर ध्यान दे रहे हैं । दोनों परिवार के लोग तेजप्रताप को मनाकर सुलह करने की कोशिश कर रहे हैं । कम से कम लोकसभा चुनाव तक इस बड़े ब्रेकअप को टालने की कोशिश की जा रही है ताकि विरोधियों को हमला करने से रोका जा सके । सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक एक बार फिर दोनों परिवार के बीच सुलह से भी इनकार नहीं किया जा सकता है । खबरों की माने तो इसकी संभावना ज्यादा है कि तेजप्रताप ने तलाक की जो अर्जी दायर की है वो वापस ले लें और फिर सबकुछ सामान्य हो जाय ।
Related Posts
राकेश मिश्रा का खा के रजनीगंधा 2 गाना हुआ रिलीज
चॉकलेट स्टार व सिंगर राकेश मिश्रा का सुपरहिट गाना खा के रजनीगंधा की अपार सफलता के बाद उसी गाने का…
सातवीं आर्थिक गणना 2019 – जिला स्तरीय supervisors को दिया गया प्रशिक्षण
पारसनाथ 13 जून 2019, पटना। सातवीं आर्थिक गणना 2019 को लेकर गुरुवार को पटना के DRCC हॉल मे जिला सांख्यिकी…
गाला – 2019 कार्यक्रम में रूपम्स नीलांजना के बच्चों ने मचाया धमाल, कॉमेडियन सुनील पाल के जोक्स पर ठहाकों से गुंजी विधापति भवन
पटना : रूपम्स नीलांजना आर्ट ऐकेडमी के दूसरे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को विधापति मार्ग स्थित विधापति भवन…
