मुंबई : बॉलीवुड के निर्देशक आनंद एल राय की आने वाली फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ के सीक्वल की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म ‘तनु वेड्स मनु सीजन 2’ के नाम से आएगी। 
पिछली फिल्म की तरह तनु वेड्स मनु सीजन 2 में भी आर माधवन और कंगना रनौत ही लीड रोल में हैं। ‘क्वीन’ की अपार सफलता के बाद कंगना रनौत से सबकी उम्मीदें बहुत बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की स्टार कास्ट पहले जैसा ही होगी।
फिल्म में रवि किशन, दीपक डोबरियाल और जिम्मी शेरगिल अलग भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म इरोज इंटरनेशनल बैनर तले प्रोड्यूस होगी।
‘तनु वेड्स मनु सीजन 2’ की शूटिंग शुरू
