ठंड को लेकर फिर से पटना में स्कूल 9 जनवरी तक बंद

पटना: ठंड को लेकर एक बार फिर पटना के सभी स्कूलों को डीएम रवि कुमार ने बंद करने का आदेश दिया हैं। पटना में 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल 7 जनवरी से लेकर 9 जनवरी तक बंद रहेगा।

पहले भी बंद हुई थी स्कूल

ठंड को लेकर पहले भी डीएम रवि कुमार ने 2 जनवरी से लेकर 5 जनवरी तक 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने की घोषणा की थी।