एजुकेशन डेस्क-आईआईटी कानपुर ने रविवार सुबह 10 बजे जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी कर दिया। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट जेईई एडवांस्ड की ऑफिशियल वेबसाइट (results.jeeadv.ac.in) पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस बार रुड़की जोन से प्रणब गोयल ने ऑल इंडिया में फर्स्ट रैंक हासिल की है। वहीं लड़कियों में दिल्ली की मीनल पारख ने टॉप किया है। मीनल ने ऑल इंडिया में छठी रैंक हासिल की है। इस बार 18,138 स्टूडेंट्स ने क्वालिफाय्ड किया। क्वालिफाय करने वाले कैंडिडेट्स अब 23 आईआईटी, 31 एनआईटी, 23 आईआईआईटी और 23 जीएफटीआई में एडमिशनल ले सकेंगे।

रिजल्ट की 5 बड़ी बातें
1. जेईई एडवांस्ड के लिए 2 लाख 31 हजार 24 कैंडिडेट्स ने क्वालिफाई किया था, इनमें से 1 लाख 55 हजार 158 ने जेईई एडवांस्ड के दोनों पेपर दिए।
2. इनमें से 18 हजार 138 कैंडिडेट्स ने जेईई एडवांस्ड क्वालिफाई किया, जिनमें से 16 हजार 62 लड़के और 2 हजार 76 लड़कियां शामिल हैं।
3. इस साल का रिजल्ट 11.7% रिजल्ट रहा।
4. इस साल 11 हजार 279 सीट हैं, जिसमें से अलग से 800 सीटें लड़कियों के लिए रिजर्व हैं।
5. ऑल इंडिया में नंबर-1 रहने वाले प्रणव गोयल ने जेईई मेंस में चौथी रैंक हासिल की थी। एडवांस्ड में उन्हें 360 में से 337 नंबर मिले। इस साल कटऑफ में 2 नंबर की गिरावट
कैटेगरी 2018 2017
जनरल 126 128
ओबीसी 114 116
एससी 63 64
एसटी 63 64
जेईई मेन के टॉपर सूरज कृष्णा की ऑल इंडिया में 49वीं रैंक
– जेईई मेन में 360 में से 350 मार्क्स लाकर विजयवाड़ा के सूरज कृष्णा ने टॉप किया था।
– वहीं जेईई एडवांस्ड में सूरज ने ऑल इंडिया में 49वीं रैंक हासिल की है। उन्हें 360 में से 285 नंबर मिले हैं।
– जेईई मेन में 9वीं रैंक हासिल करने वाले सिमरप्रीत सिंह सलूजा ने एडवांस्ड में 279 मार्क्स हासिल कर ऑल इंडिया में 75वीं रैंक हासिल की है।
घंटों पढ़ाई नहीं, फोकस की जरुरत: प्रणब
– जेईई एडवांस्ड के टॉपर प्रणब गोयल ने बताया कि स्कूल के अलावा कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करता था। रोजाना 4-5 घंटे कोचिंग में पढ़ाई करता था और फिर 5-6 घंटे सेल्फ स्टडी करता था।
– उन्होंने बताया कि आगे वो आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करना चाहते हैं।
– प्रणब ने कहा कि एग्जाम क्रैक करने के लिए घंटों तक पढ़ाई करने की जरुरत नहीं है, बल्कि जो पढ़ रहे हैं उसपर फोकस करना जरूरी है।
नियमित पढ़ाई की, होमवर्क हमेशा पूरा किया
– रिजल्ट के बाद मीनल ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं। मुझे उम्मीद नहीं थी, लेकिन बहुत अच्छी रैंक आई है। मैंने होमवर्क कभी मिस नहीं किया। सुबह कभी जल्दी नहीं उठी, लेकिन पढ़ाई में नियमित रही। होमवर्क को हमेशा समय पर पूरा किया। इससे पढ़ाई में कन्टीन्यूटी बनी रही।”
– रिजल्ट आने पर मीनल के पिता भावुक हो गए। उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे। भावुकता में वे कुछ बोल नहीं पाए। मीनल की मां ने कहा कि हमने कभी ऐसे परिणाम की उम्मीद नहीं की थी। हमने मीनल से यही कहा कि पढ़ाई करती रहो अच्छा ही होगा। और ऐसा ही हुआ। हम आज बहुत खुश हैं।
– मीनल ने बताया कि वह मुंबई आईआईटी में एडमिशन लेना चाहती है।
टॉप-10 रैंक होल्डर्स
नाम रैंक
प्रणब गोयल 1
साहिल जैन 2
कैलाश गुप्ता 3
पवन गोयल 4
मावुरी शिवा कृष्णा मनोहर 5
मीनल पारख 6
केवीआर हेमंत कुमार चोडीपल्ली 7
ऋषि अग्रवाल 8
लय जैन 9
नील आर्यन गुप्ता 10
रिजल्ट के हाईलाइट्स
कुल कैंडिडेट्स 1,55,158
क्वालिफाइंग कैंडिडेट्स 18,138
क्वालिफाइंग गर्ल्स 2,076
क्वालिफाइंग बॉयज़ 16,062
जनरल कैंडिडेट्स 8,794
ओबीसी कैंडिडेट्स 3,140
एससी कैंडिडेट्स 4,709
एसटी कैंडिडेट्स 1,495
जोन वाइज़ ऐसा रहा रिजल्ट
जोन टॉपर रैंक कुल क्वालिफायर
1. आईआईटी रूड़की प्रणब गोयल पहली 1,800
2. आईआईटी दिल्ली साहिल जैन दूसरी 5,702
3. आईआईटी मद्रास मावुरी शिवा कृष्ण मनोहर पांचवीं 3,595
4. आईआईटी खड़गपुर केवीआर हेमंत कुमार चोडीपल्ली सातवीं 1,736
5. आईआईटी मुंबई ऋषि अग्रवाल आठवीं 2,936
6. आईआईटी गुवाहाटी प्रशांत कुमार 150वीं 839
कैटेगरी वाइज़ टॉपर्स
कैटेगरी टॉपर लोकेशन रैंक
जनरल (सीआरएल) प्रणब गोयल पंचकुला 1
जनरल (सीआरएल) साहिल जैन कोटा 2
जनरल (सीआरएल) कैलाश गुप्ता नई दिल्ली 3
जनरल (सीआरएल) मीनल पारख कोटा 1 (लड़कियों में)
ओबीसी (एनसीएल) मावुरी शिवा कृष्णा मनोहर विजयवाड़ा 1
एससी आयुष कदम कोटा 1
एसटी जतोथ शिव तरुण हैदराबाद 1
सीआरएल-पीडब्ल्यूडी मनन गोयल पटियाला 1
ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी विजेंद्र कुमार जहानाबाद 1
एससी पीडब्ल्यूडी रौशन कुमार वैशाली 1
1,55,158 कैंडिडेट्स ने दिया था जेईई एडवांस का एग्जाम
– इस साल 2,31,024 कैंडिडेट्स ने जेईई मेन का एग्जाम क्लियर किया था। इनमें से सिर्फ 1,60,716 कैंडिडेट्स ने ही जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि इनमें से भी 1,55,158 कैंडिडेट्स ही दोनों पेपर में शामिल हुए थे।
– जिन कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है, उनमें से 97,866 कैंडिडेट्स एसटी और अन्य रिजर्व्ड कैटेगरी से हैं, जबकि 62,850 कैंडिडेट्स जनरल कैटेगरी के थे।
गर्ल्स के लिए 14% का रिजर्वेशन
– आईआईटीज और एनआईटीज में गर्ल्स रेशो बढ़ाने के लिए टोटल 14 परसेंट सीट का रिजर्वेशन रखा गया।
– रिजर्वेशन के तहत आईआईटी और एनआईटीज की हर ब्रांच में हर कैटेगरी की 14 परसेंट सीट्स गर्ल्स के लिए होंगी। यानी सीएस, इलेक्ट्रिकल्स सहित अलग-अलग ब्रांचेज में ओबीसी, एसटी और एससी की की अलग-अलग 14 परसेंट रिजर्वेशन दिया जाएगा।
– अभी तक आईआईटी में छात्राएं सिर्फ 8 परसेंट और एनआईटीज में 18 परसेंट है। अगर विदेशों से तुलना करें तो ये परसेंटेज बहुत ही कम है क्योंकि फॉरेन में 49 परसेंट तक गर्ल्स टेक्नीकल इंस्टीट्यूट में पढ़ रही है।
ऐसे करें रिजल्ट चेक
– सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट results.jeeadv.ac.in पर विजिट करें।
– यहां पर जेईई एडवांस के रिजल्ट की लिंक दिखाई देगी, उस पर क्लिक करें।
– इसके बाद अपना जेईई एडवांस्ड का रजिस्ट्रेशन नंबर, बर्थ डेट सब्मिट करें।
– इतना करते ही रिजल्ट ओपन हो जाएगा। वहीं से स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
7 राउंड में होगी काउंसिलिंग, 15 से च्वॉइस फिलिंग
तारीख क्या होगा?
15 से 25 जून रजिस्ट्रेशन और च्वॉइस फिलिंग
26 जून डाटा, सीट एलोकेशन, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का री-कंसीलिएशन होगा
27 जून पहले राउंड का सीट एलोकेशन
28 जून से 2 जुलाई रिपोर्टिंग सेंटर पर डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
3 जुलाई दूसरे राउंड का सीट एलोकेशन
6 जुलाई तीसरे राउंड का सीट एलोकेशन
9 जुलाई चौथे राउंड का सीट एलोकेशन
12 जुलाई पांचवें राउंड का सीट एलोकेशन
15 जुलाई 6वें राउंड का सीट एलोकेशन
18 जुलाई 7वें राउंड का सीट एलोकेशन
इस बार इंटीजर सवालों में हुआ था बदलाव
– पहली बार पेपर में मल्टीपल चॉइसेस क्वेश्चन में तीन करेक्ट ऑप्शन दिए गए। तीनों को सही करने पर चार मार्क्स मिलेंगे और एक भी गलत आंसर होने पर दो मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग है।
– ऐसे 6 सवाल थे जिनके करेक्ट आंसर ऑप्शन एक से ज्यादा थे। इन सवालों की 4 पार्शल मार्किंग रखी गई।
– पहली बार इंटीजर बेस्ड क्वेश्चंस में जवाब डेसिमल के बाद दो प्लेसेज तक के मांगे गए। इस तरह के कुल 16 सवाल पूछे गए। जो स्टूडेंट्स को राउंड ऑफ में भरने थे, इससे स्टूडेंट्स काफी कंफ्यूज हुए।
– अब तक जेईई एडवांस्ड में सिंगल डिजिट इंटीजर के सवाल होते थे।
इस साल यह रहे जेईई मेन के टॉपर
1. सूरज कृष्णा भोगी
2. हेमंत कुमार चोडीपिल्ली
3. पार्थ लटूरिया
4. तारूष गोयल
5. प्रनव गोयल
6. गट्टू मैत्रै
7. प्रणव गोयल
8. पवन गोयल
9. डाकारापू भारत
10. सिमरप्रित सिंह सालूजा
