जनता परिवार द्वारा जंतर-मंतर पर आयोजित ‘महाधरना’ भाजपा के बढ़ते प्रभुत्व को क्या चुनौती दे पायेगी? भाजपा के बढ़ते प्रभुत्व को चुनौती देने के लिए साथ आए जनता परिवार के सभी छह दलों के वरिष्ठ नेता सोमवार को यहां जंतर-मंतर पर आयोजित ‘महाधरना’ में मौजूद रहेंगे। इस धरने के जरिये राजग सरकार के खिलाफ विरोध का आगाज करते हुए जनता परिवार के नेता चुनावी वादों को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोलेंगे। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की अगुआई में एकजुट हुए जनता परिवार के इस प्रदर्शन में शरद यादव, नीतीश कुमार (जदयू), लालू यादव (राजद), एचडी देवेगौड़ा (जदएस), दुष्यंत चौटाला (इनेलो) और कमल मोरारका (सजपा) मौजूद रहेंगे। अब देखना है ये एकता क्या रंग लाती है।
जनता परिवार द्वारा जंतर-मंतर पर आयोजित ‘महाधरना’ भाजपा के बढ़ते प्रभुत्व को क्या चुनौती दे पायेगी?
