रिपोर्ट-सुबोध कुमार।
मोतिहारी: शुक्रवार को बिहार नवयुग सेना के तत्वाधान में किसानों के हित एवं उनके संरक्षण हेतु मोतिहारी के टाउन हॉल के मैदान से पूरे शहर में होते हुए जिलाधिकारी महोदय तक भारी संख्या में किसान और नौजवानों की मौजूदगी के साथ एक विशाल किसान रैली निकाली गई जिस का नेतृत्व बिहार नवयुवक सेना के संस्थापक सर श्रीकांत पांडे ने किया मौके पर अंकित पांडे कहा कि पूरे बिहार में किसानों की हालत बद से बदतर हो गई है स्तिथि को देखते हुए बिहार सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द चुनाव से पहले अन्नदाता धरती के भगवान किसान भाइयों का कर्ज माफ करें तथा उन्हें मुफ्त बिजली पानी की सुविधा दिलाने का काम करें , वही पांडेय ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज बिहार सरकार और केंद्र सरकार एक साथ हाथ में हाथ मिला कर खड़ी है इसलिए हर हाल में चुनाव से पहले बिहार में किसान भाइयों का कर्ज माफी हो वरना इस ऐतिहासिक चंपारण की धरती से जो आज सत्याग्रह के रूप में किसान आंदोलन शुरु हुआ है या बिता जनसैलाब देर न लगेगी चंपारण से पटना पहुंचने में अब किसान कमजोर नहीं है क्योंकि अब किसानों का हक एवं अधिकार के लड़ाई लड़कर उनका हर अधिकार दिलाने के लिए उनका बेटा यानी किसान का बेटा अब मैदान में खड़ा है। वही डॉ अतिर्कुर रहमान ने कहा कि पूरे जिले के किसी भी किसान के खेत तक सरकारी स्टेट बोरिंग के द्वारा पानी की एक बूंद तक नसीब नहीं है यहां जो भी ऊपर क्या ला अधिकारी मंत्री है बस झूठी बातें एवं झूठी वादे कर किसान भाइयों को धोखा देने का काम कर रहे हैं ऐसे में अब किसी किसान के खेत तक पानी नहीं जा रहा है तो किसी भी किसान के आए दुगनी और खुशहाली की कामना करना मात्र एक कोरा सपना के समान है ऐसे में अगर सरकार किसानों का कर्ज माफ नहीं करती है तो आने वाले चुनाव में चंपारण के साथ बिहार की जनता सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी । रैली में संबोधन करने वालो में प्रदेश अध्यक्ष अनिल गुप्ता, जिला संयोजक टिंकु श्रीवास्तव, डॉक्टर अतीक उर रहमान, टिंकू श्रीवास्तव, विशाल प्रताप सिंह, धनञ्जय गुप्ता, अनिल गुप्ता, अमित दुबे, शिवम चौधरी, मुन्ना साह, अमरेंद्र कुमार, धनिक लाल यादव, आलोक रंजन, सनी यादव, आनंद कुमार, उपेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, शुभदीप कुमार, मंगल सिंह, अतुल ठाकुर, मुन्ना सिंह, अनुराग सिंह, शुभम राज गुप्ता, सौरभ कुमार, अमित कुमार, अमित सिंह, विवेक सिंह, अमित गुप्ता।
