चीनी मिल मजदूर ओम प्रकाश का हत्यारा जल्द होगा सलाखों के पीछे : जदयू

बिहार प्रदेश जनता दल यू अध्यक्ष श्रमिक प्रकोष्ठ राजेन्द्र सिंह जार्ज, प्रवक्ता पंकज सिंह और सीतमढी जिला अध्यक्ष अजीत पटेल ने रीगा प्रखंड के रीगा चीनी मिल मजदूर ओम प्रकाश पटेल की निर्मम हत्या की निन्दा कि है। प्रवक्ता पंकज सिंह ने कहा कि बिहार में कानून का राज है, हत्यारा चाहे कोई भी हो, वो जल्द से जल्द सलाखों के पिछे होगा। ज्ञात हो कि मृतक ओम प्रकाश रीगा प्रखंड केगणेश पुरबभनगामा गांव के निवासी थे। ओम प्रकाश पिछले कुछ साल से रीगा सुगर फैक्ट्री में यूनियन लीडर भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *