चंपारण सत्याग्रह शताब्दी हरी झंडी दिखा कर गांधी मैदान के गांधी मूर्ति के पास से रवाना किया

img-20170411-wa0020
11अप्रैल 2017 को चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष 2017 को बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में एक खास कार्यक्रम के अन्तर्गत सुरेश कुमार हज़्ज़ु आज राष्ट्रपिता स्वo महात्मा गांधी जी के वेश धारण कर अपने कलाकारों के साथ चंपारण की ओर रवाना हुए।
भारतीय जनता पार्टी कला संस्कृति मंच के प्रदेश संयोजक बरूण कुमार सिंह ने इस पदयात्रा को हरी झंडी दिखा कर गांधी मैदान के गांधी मूर्ति के पास से रवाना किया।
इस अवसर पर बरूण सिंह ने गांधी जी के विचारों का अनुकरण करने और उनके बताये हुए मार्गों पर चलने का आह्वान किया। उन्होने सुरेश कुमार और उनके सहयोगियों की जमकर प्रशंसा भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *