गांधी जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बच्चों के साथ की पदयात्रा, कई नेता हुए शामिल

पटना : महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी मैदान पहुंच कर बापू को श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वार्षिक समारोह का शुभारंभ करते हुए गांधी मैदान में पदयात्रा शुरू की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी जयंती पर गांधी मैदान में पदयात्रा की. मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान का पूरा चक्कर लगाया. पदयात्रा में मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित कई नेता और बच्चे शामिल हुए. इस दौरान बापू को श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोग गांधी मैदान के चारों ओर कतारबद्ध खड़े थे. महात्मा गांधी को बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और नंदकिशोर यादव समेत कई लोगों ने माल्यार्पण कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *