खेल बच्चों के अंदर आत्मविश्वास लाता है : सुनील शेट्टी

बॉलीवुड के माचो मैन सुनील शेट्टी का कहना है कि बच्चों के अंदर आत्मविश्वास पैदा करने के लिए खेल महत्वपूर्ण हैं। सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में मुंबई हीरोज क्रिकेट टीम के कप्तान सुनील शेट्टी ,जीशान सिद्दीकी द्वारा आयोजित’बॉक्स बॉल आउट एक्स अंडरआर्म क्रिकेट सीरीज के पहले सीजन में शामिल हुए। सुनील शेट्टी ने कहा, मेरा मानना है कि खेल एक ऐसी चीज है जो बच्चों के अंदर आत्मविश्वास पैदा करती है। यदि आप देखें तो स्कूल में वास्तविक हीरो वही होते हैं जो खेल से जुड़े होते हैं। मुझे लगता है कि जब आप एक खेल खेलते हैं, तो आपके साथ एक हीरो की तरह व्यवहार किया जाता है। इसलिए हमारे देश में खेल को प्रोत्साहन देना बेहद जरूरी है। सुनील शेट्टी ने कहा कि यदि खेलो इंडिया अभियान को देखा जाए, तो हम छोटे शहरों और गांवों की प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने इस बात को साबित किया है कि प्रतिभा होने पर आप किसी भी मंच पर प्रदर्शन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *