भारत के बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी और पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई समेत 11 हस्तियों को आज इस साल के नोबेल पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम और नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में आज नोबेल विजेताओं को नोबेल पदक, नोबेल डिप्लोमा और उनकी पुरस्कार राशि की पुष्टि करने वाले पत्र दिए जाएंगे।
60 वर्षीय सत्यार्थी और 17 साल की मलाला यूसुफजई को ओस्लो में सम्मानित किया जाएगा और दोनों नोबेल शांति पुरस्कार की 11 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि साझा करेंगे। दूसरे क्षेत्रों के नोबेल पुरस्कार विजेताओं को स्टॉकहोम में सम्मानित किया जाएगा