वैसे तो हम हर रोज हरे धनिए का सेवन करते है, क्योंकि हमारे रसोई घरों में बनाई जाने वाली सब्जी में हरे धनिए का यूज लिया जाता है। अगर वैसे हरे धनिए का यूज लेंगे तो हमारी सेहत को कई लाभ मिलेंगे। विटामिन ए और सी जैसे और भी बेहद से जरूरी तत्वों से भरपूर धनिया सेहत से जुड़ी बहुत सी समस्याओं को दूर करने में मददगार है। आप इसे रायते,सलाद आदि को गार्निश करके भी यूज कर सकते हैं। चलिए जानते हैं हरे धनिए के सेहत लाभ के बारे में.. -क्या आप यूरिन की समस्या से ग्रस्त है, तो आप हरे धनिया का सेवन कीजिए। कुछ लोग पानी का सेवन बहुत कम मात्रा में करते हैं, जिससे यूरिन कम आने की परेशानी हो सकती है। ऐसी स्थिति में धनिया के पत्ते रायते,सलाद,सब्जी में डालकर खाने शुरू कर दीजिए। इसके साथ ही पानी भी खूब पीना चाहिए। -क्या आप डायबिटीज की परेशानी से ग्रस्त है, तो आप हरे धनिया का सेवन कीजिए। धनिया खून में इंसुलिन की मात्रा को भी नियमित करता है। हर रोज किसी न किसी रूप में इसका सेवन जरूर कीजिए। आंवले के साथ धनिया खाने से भी फायदा मिलता है। -अगर आप गैस की समस्या से परेशान है तो आप हरे धनिया का सेवन कीजिए, इससे गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है। कई लोगों के पाचन क्रिया में गड़बड़ी होने की वजह से खाना आसानी से नहीं पचता। जिससे पेट में गैस की परेशानी हो जाती है। इससे राहत पाना चाहते हैं तो आहार में हरा धनिया भी शामिल करना शुरू कर दें। धनिया के पत्तों के पेट की गैस से छुटकारा मिलता है। -क्या आप दस्त की समस्या से परेशान रहते हैं, अगर आप हरे धनिया का सेवन करेंगे तो गैस की समस्या से छुटकारा पा सकते है। कई बार खान-पान में गड़बड़ी होने की वजह से दस्त की परेशानी हो जाती है। जिससे शरीर में कमजोरी आने लगती है। ऐसे में धनिया की चटनी बना कर खाएं। इससे बेहद लाभ मिलेगा।
कीजिए हरे धनिए का सेवन, मिलेगा गैस से छुटकारा!
