धनबाद :- कीर्ति झा आजाद के पर्चा दाखिल करने के दरम्यान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 अजय कुमार , बाबूलाल मरांडी तथा हेमन्त सोरेन उपस्थित रहेंगे। नामंकन पत्र दाखिल करने के उपरांत उपरोक्त लोग जिला परिषद मैदान में आम सभा को संबोधित करेंगे। शुक्रवार को इन्ही कार्यक्रमो की तैयारी को लेकर कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस महिला कमेटी की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सीता राणा ने किया। उन्होंने बताया शनिवार को जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक महिलाएं जुलुस निकालेंगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। धनबाद लोक सभा से कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति झा की जीत निश्चित है। कांग्रेस महिला कमिटी पार्टी के आलाकमान को बधाई देती है जिन्होंने धनबाद के जन जन के दिलो में बसने वाले कीर्ति झा को उम्मीदवार चुना है।
कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति झा आजाद शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे
