औरंगाबाद में नक्सलियों का तांडव, भाजपा MLC के चाचा को गोलियों से भुना, छह गाड़ियों को किया आग के हवाले

रिपोर्ट:- विजय कुमार श्रीवास्तव

औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद जिले के देव में शनिवार की देर रात नक्सलियों ने हमला कर दिया. हमले के के क्रम में नक्सलियों ने छह गाड़ियों को आग लगा दी और एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार वृद्ध भाजपा विधान पार्षद राजन सिंह के चाचा हैं. खबरों के अनुसार नक्सलियों ने लगभग 100 से ज्यादा राउंड फायरिंग की. घटना के बाद मौके पर सीआरपीएफ और जिला पुलिस की टीम पहुंची. सूत्रों के अनुसार शनिवार रात नक्सली हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे. नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया और एक-एक कर छह गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. इस दौरान नक्सलियों ने जमकर फायरिंग की और उसके बाद एक वृद्ध की गोली दी. उनकी वहीं मौत हो गयी.

सीआरपीएफ और पुलिस ने घेराबंदी की
हालांकि, नक्सलियों के उत़्पात की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ और पुलिस घेराबंदी में जुट गई. बताया गया है कि पीछा करने के दौरान नक्सलियों और पुलिस के बीच गोलीबारी भी हुई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही वह गुत्थी को सुलझा लेंगे. इससे पहले दिसंबर की शुरुआत में बिहार में पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स वार ग्रुप (पीडब्लूजी) के नक्सली उदय यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. वह जहानाबाद जेल ब्रेक कांड मामले का भी आरोपी था. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि खूंखार नक्सली उदय भगत इन दिनों दरियापुर गांव में ही छिपकर रह रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *