ओम शांति ओम की उपविजेता प्रिया मल्लिक जन्माष्टमी महोत्सव में आ रही मोकामा।

(रिपोर्ट – अनुभव)

चैनल स्टार भारत पर प्रसारित संगीत शो “ओम शांति ओम” की उपविजेता “प्रिया मल्लिक” जन्माष्टमी पूजा के शुभ अवसर पर मोकामा प्रखंड के मराँची गांव में होने वाले भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने आ रही हैं।आयोजन समिति की बैठक में मंगलवार को आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रदुम्न कुमार, सचिव अच्युत कुमार सोनू ,अभिमन्यु सिंह, रंजन कुमार ,विक्की कुमार ,कन्हैया कुमार ,छोटे सहित दर्जनों लोगों ने हिस्सा लिया। समिति के सचिव अच्युत कुमार सोनू ने जानकारी दी कि इस वर्ष के आयोजन में प्रिया मल्लिक अपनी प्रस्तुति देने आ रही हैं ।उनके साथ प्रसिद्ध सूफी गायक पंकज कुमार और प्रसिद्ध गजल गायक शिवम् सरगम भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार के आयोजन की एक खास बात यह है कि राज्य के प्रसिद्ध तबला वादक मंजय कुमार भी कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने आ रहे हैं ।वहीं आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रदुम्न कुमार ने जानकारी दी कि गत वर्ष के आयोजन को देखते हुए इस वर्ष कार्यक्रम में दस से पंद्रह हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय प्रशासन के अलावा बाहर से भी बल की मांग उच्च अधिकारियों से समिति कर रही है ।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल में थोड़ा सा बदलाव किया गया है ।प्रदुम्न कुमार ने जानकारी दी की चार सितंबर, दिन मंगलवार को आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए एक सौ वॉलंटियर बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव की सबसे खास बात यह है कि इस आयोजन में राधा- कृष्ण के भजन की ही प्रस्तुति होती है।इस आयोजन में मोकामा, बरहिया, बेगूसराय तक के श्रद्धालु शामिल होते हैं। हमारा लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में यह आयोजन राज्य स्तरीय हो। बताते चलें कि गत वर्ष आयोजित इस महोत्सव में प्रसिद्ध गायिका आर्या नंदिनी ने अपनी मधुर स्वर से मौजूद हजारों श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया था।पिछले वर्ष भजन गायक अनूप जलोटा के शिष्य राजीव तोमर ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को अपना दीवाना बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *