भागलपुर श्यामा नंद सिह की रिपोर्ट
बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज गंगटी के गंगा विहार कॉलोनी में पिछले दिनों हुए कुछ मनचलों द्वारा एक लड़की पर किए गए एसिड हमले के विरोध में लगातार छात्र-छात्राओं का जत्था सड़कों पर पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन कर रहा है| इसी क्रम में आज घंटाघर चौक पर छात्र-छात्राओं का हुजूम पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए उमड़ पड़ा | सभी छात्र-छात्राएं मिलकर एक साथ उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे थे| इसके साथ ही प्रशासन से सभी आरोपियों को अविलंब पकड़ने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे|