पटना। राजद सुप्रिमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने सोमवार को जनता दरबार लगाया। पार्टी कार्यालय में लगाए गए जनता दरबार करीब चार घंटे तक चली। इस दौरान दर्जनों लोगों से तेजप्रताप मुलाकता कर उनका दुख- दर्द सुना। रोज सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जनता दरबार लगाएंगे। तेजप्रताप ने कहा कि मेरे लिए जनता ही सबकुछ है। अभी तो पटना में जनता दरबार लगा है। आगे में अपने विधानसभा क्षेत्र महुआ और पूरे बिहार में जनता दरबार लगाऊंगा। पटना आने में लोगों को परेशानी होती है। कोई बस से आता है तो कोई ट्रेन से। इसमें गरीब जनता को पैसे खर्च करना पड़ता है। मैं लोगों के बीच जाऊंगा, जिससे उन्हें अपनी परेशानी बताने के लिए पटना न आना पड़े। कहा कि जनता ही सबकुछ है। अभी पार्टी की कमान मेरे पास नहीं है। पार्टी की कमान मिले तो मैं उसे भी संभालूंगा। असल पार्टी तो जनता है। जनता की कमान संभाल रहा हूं
Related Posts
नीतीश कुमार का खुलासा, महागठबंधन टूटने के 15 दिन पहले से जदयू विधायकों को तोड़ने का काम चल रहा था |
पटना : बिहार में भले महागठबंधन की सरकार 20 महीने रही, लेकिन इसके दो घटक जनता दल यूनाइटेड और राजद के शीर्ष…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का गया के एसएसपी को नोटिस , 10 अगस्त तक जवाब दें अन्यथा आना होगा दिल्ली
आरोपितों को पैरों में हथकड़ी लगाने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग,नई दिल्ली ने कड़ा एक्शन लिया है। मानवाधिकार कार्यकर्ता…
थाने में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम का जायजा लिया एएसपी डा. शोर्य सुमन ने
जयनगरः-चुनाव को लेकर जयनगर व देवधा थानाक्षेत्र के 186 बूथों के लिए पुलिस पार्टी टीम देर शाम तक रवाना हो…
