उमेश कुमार माँझी सारण जिला कांग्रेस अनुसूचित-जाति,जनजाति सेल के नये अध्यक्ष नियुक्त।

umesh kumar
बिहार कांग्रेस ने अपने खोये जनआधार बहाली के लिए प्रदेश में व्यापक सदस्यता अभियान की शुरूआत की है। इस कडी में प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में इस सेल के अध्यक्ष नागेन्द्र पासवान ‘‘विकल ’’ने संगठन को मजबुती प्रदान करने के लिए ये निर्णय लिया। सारण जिला अनुसूचित जाति जनजाति के अध्यक्ष रहने के पूर्व उमेश कुमार माँझी युवा कांग्रेस से लम्बें समय से जुडे रहें हैं। इस अवसर पर सारण जिला के प्रभारी मनोज कुमार सिंह ‘‘ भारद्वाज ’’एवं  राकेश सिन्हा ने उन्हें बधाई दी है।