इस ख़बर को पढ़ने के बाद आप जान जाएंगे, आंखिर क्यो हो रहा नीतीश का पूरे बिहार में विरोध

fce39238ab125e33996b10e2fa72012c

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों पूरे बिहार की यात्रा पर हैं. यह यात्रा भी पूर्ववर्ती यात्राओं की भाँती है जैसा नीतीश सत्ता में आने के बाद हर साल अलग-अलग नाम से करते आए हैं लेकिन माहौल बदला बदला सा है. इस साल जब से नीतीश कुमार की यह यात्रा शुरू हुई है तब से लगातार बिहार में जहाँ भी वह गए वहां कम या ज्यादा विरोध जरुर हुआ. शुरुआत पश्चिमी चंपारण से हुई और हालात ऐसे बने की उस पूरे चरण की यात्रा समाप्त करनी पड़ी. इसके बाद सहरसा पहुंचे जहाँ उसी दिन एक हत्या के विरोध में लोग उनके खिलाफ खड़े हो गए. इसके बाद यह सिलसिला चलता रहा और अब बिहार के सीएम के काफिले पर लोगों ने हमला बोल दिया. यह घटना बक्सर की है, इससे पहले चौसा में भी लोगों ने उनका विरोध किया था और काले झंडे भी दिखाए थे. नीतीश का यह विरोध कई वजहों से है. इसमें राजद से गठबंधन और बीजेपी से जोड़ने की वजह भी है. सरकार की गिरती साख और घोटाले भी बड़ी वजह हैं. सरकार द्वारा किये गए चुनावी वादे आज तक अधर में हैं या पूरे नहीं हुए यह भी एक बड़ी वजह है. इसके अलावा बढती अफसरशाही, सरकारी योजनाओं में भ्रस्टाचार बेरोजगारी नौकरी की कमी जैसे भी कई मुद्दे आज बिहार की जनता के दिल दिमाग में घर किये बैठे हैं. यह मुद्दे उचित भी हैं और इनके बारे में नीतीश को सोचने की जरूरत है. इसके अलावा पिछले वादे उद्घाटन या शिलान्यास के लगे पट भी सरकार को मुंह चिढ़ा रहे हैं. ऐसे में विकास, सुशासन और सात निश्चय के वादे के साथ आई सरकार पर सवाल उठाना और विरोध जताना लाजमी भी है और नीतीश को यह विरोध अगले चरण की यात्रा में भी झेलना पड़ सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *