आलू-प्याज-चीज सैंडविच रहेगा लंच के लिए बेस्‍ट….

इंटरनेट डेस्क। लंच में स्‍वादिष्‍ट डिश के लिए आलू-प्याज-चीज सैंडविच एक अच्‍छा विकल्‍प हैं। ये एक ऐसी रेसीपी हैं जिसे घर पर बेहद आसानी से बनाया जा सकता हैं। आइए आपको बताते हैं आलू-प्याज-चीज सैंडविच बनाने की विधि…,

आवश्‍यक सामग्री :-

प्याज- 2

आलू- 2 उबले हुए

चीज- 8 चम्मच (कद्दूकस हुआ)

मक्खन

ब्रेड स्लाइस- 8

चाट मसाला- 1 चम्मच

नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि :- 

आलू-प्याज-चीज की रेसीपी बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को स्लाइस में अच्‍छे से काट लें, अब प्याज को छीलकर गोल शेप में काटें, अब ब्रेड स्लाइस पर अच्‍छे से मक्खन लगाकर उस पर आलू की स्लाइस और प्याज की स्लाइस को लगाएं। इसके बाद अब इसके ऊपर कद्दूकस किया हुआ चीज, नमक, चाट मसाला और लाल मिर्च पाऊडर छिड़क लें। उसके तुरंत बाद दूसरे ब्रेड स्लाइस पर भी मक्खन लगा कर उस पर ढक दें। अब इसे सैंडविच टोस्टर में रखें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेक लें। अब गरमा-गरम सैंडविच हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।