आरा-छपरा और दीधा-सोनपुर पुल का लोकार्पण लालू प्रसाद के जन्मदिन बजाय 05 जून सम्पूर्ण क्रान्ति दिवस को हो

sushil-modi-new

बिहार के दो महत्वपूर्ण पुल आरा-छपरा और दीधा-सोनपुर का लोकार्पण चारा घोटाले के सजायफ्ता लालू प्रसाद के जन्मदिन 11 जून को करके सरकार बिहार की जनता को और ज्यादा जलील नहीं करे और उसे लोकनायक को समर्पित करते हुए 05 जून सम्पूर्ण क्रान्ति दिवस को करें। अगर लालू प्रसाद के जन्मदिन पर पुल का उद्घाटन हुआ तो भाजपा पुरजोर विरोध करेगी।
तेजस्वी यादव इन पुलों को अपने ‘पापा’ (लालू प्रसाद) को गिफ्ट करने पर अड़े हुए हैं। क्या ये उनकी पारिवारिक सम्पति हैं जो उस व्यक्ति को गिफ्ट करना चाहते हैं जिसके राज में बिहार की सड़कें गड्ढे में तब्दली हो गई थी और 200 करोड़ का अलकतरा घोटाला हुआ था। अगर गिफ्ट ही करना है तेजस्वी पटना में बन रहे बिहार के सबसे बड़े मॉल, दिल्ली की सैकड़ों करोड़ की जमीन और एकत्र किए अपनी एक हजार करोड़ से अधिक की बेनामी सम्पति में से गिफ्ट कर दें।
मुख्यमंत्री बतायें कि क्या तेजस्वी यादव ने लालू प्रसाद को पुल गिफ्ट करने का ऐलान उनकी सहमति से किया है? आरा-छपरा पुल और दीधा-सोनपुर सड़क पुल के निर्माण की पहल बिहार में जब एनडीए की सरकार थी तब की गई थी। इन दोनों पुलों के निर्माण में लालू प्रसाद का कोई योगदान नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *