
आईपीएल के 11 वें सीज़न में सब कुछ बदलने जायेगा , आईपीएल में भाग लेने वाली टीमें हो या वो आईपीएल का प्रसारण करने वाली फ्रेंचाइजी हो । मैच के शुरू होने के समय में भी बदलाव कर दिया गया है। अब तक के 10 सीजन में मैच क्रमशः 4:00pm बजे और 8:00pm बजे शुरू होते थे। लेकिन आईपीएल 11 में यह मैच अब क्रमशः 5:30pm और 7:00pm बजे शुरू होंगे।
आईपीएल प्रमुख राजीव शुक्ला ने सवांददाता को संबोधित करते हुए कहा कि ” आईपीएल 11 के प्रसारणकर्ता स्टार नेटवर्क में हम से यह अनुरोध किया था कि आईपीएल में होने वाले सभी मैचों के समय में बदलाव किया जाए। इस बात पर उन्होंने दलील भी दी थी और कहा था कि 8:00 बजे जब मैच शुरू होता है तो बहुत रात हो जाती है इसीलिए बहुत से दर्शक मैच को पूरा नहीं देख पाते हैं। इसीलिए हमने प्रसारणकर्ता की इन बातों पर गौर करते हुए आईपीएल 11 में होने वाले मैचों का प्रसारण समय बदल दिया है।
