अब सानिया मिर्जा के माँ नही बनने पर भी आतुरता …

img-20170502-wa0016
टेनिस सनसनी सानिया मिर्ज़ा से बिहार के भोजपुरी वासी कितना प्यार करते है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है की पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मालिक से १२ अप्रैल २०१० को निकाह करने वाली सानिया मिर्ज़ा अब तक माँ क्यों नही बनी है |  इसकी चिंता उन दोनों के परिजनों को हो या नही हो पर हमारे भोजपुरी लोक गायको को जरूर है  |भोजपुरी के चर्चित गायक अजित आनंद का एक होली एल्बम (टेनिश वाली सानिया कहिया बनबु तू मम्मी )आज कल खासा  चर्चित हुआ है  | होली के नोक झोक वाले अंदाज में टेनिश स्टार सानिया को इंगित करते इस एल्बम के गीत के बोल है -लग गइल साल सानिया चढ़ते फगुनवा ,गोदिया में खेलल नही अबही ले मुनवा,नदिया ख़राब बा की जोड़न में कमी ,टेनिश वाली सानिया कहिया बनाबू तू मम्मी,.इस गीत को भोजपुरी एल्बम बाजार में लोकप्रियता मिली है  | इस गीत से पहले भी सानिया मिर्ज़ा के नथुनी से लेकर सदी में हो रहे बिलम्ब तक से चिंतित भोजपुरी गायको ने गीतों की झड़ी लगा दी थी  |चर्चित गायक पवन सिंह का गया ”सानिया मिर्ज़ा कट नथुनिया जान मरेला ”अजित आनंद द्वारा गया ”असो सानिया से शादी  रचा दी ” खेशारी लाल यादव द्वारा गया ”बहुते कुवार हिंदुस्तानी क्रिकेटर .सचिन तेंदुलकर से के बाटे बेटर ,सचिन सलमान संगे कईली बईमानी.टेनिश वाली सानिया दूल्हा खोजलि पाकिस्तानी |
ऐसी सैकड़ों गीतों की भोजपुरी पैरोडी सानिया मिर्ज़ा को लेकर भोजपुरी बाजार में उपलब्ध है  | शायद ही टेनिश सनसनी सानिया मिर्जा को पता हो की भोजपुरी गायक और बिहार के लोग उनसे कितना मुहबत करते है  | जो उनके पहनावा ,शादी हो जाने से लेकर माँ नही बनने तक की चिंता से चिंतित है |
(अनूप नारायण सिंह )