अपनी मोहक मुस्कान से ही आधा इलाज कर देते है डॉक्टर रमित गुंजन

कहते है ‘जब आप एक बीमारी का इलाज करते है, तो पहले मन का इलाज करते है” इसी सिद्दांत के साथ रोज अपने मरीजों का बेहतरीन इलाज करते हैं। जब हम अपने सारी उम्मीदें खो देते है तब हमारे जीवन में स्वास्थ्य लाने के लिए और वहाँ हमारा साथ देने के लिए केवल डॉक्टर के पास ही उस परेशानी के इलाज के लिए जादुई शक्ति होती है। अपने मरीजो मे डॉक्टर रमित की छवि ऐसे ही जादूगर की है.हर पल यहाँ जी भर जिओ किसको पता कल हो ना हो बस ऐसे ही हर पल अपनी ज़िँदगी जीते है डॉक्टर रमित।पटना के नामचीन हड्डी चिकित्सक मे शुमार रमित को पेशेवर ज़िँदगी के वयस्ता के बावजूद जब भी वक्त मिलता है। अपनी सारी थकान अपने सँगीत और गायन से दूर करते हैं। उनकी गायकी का आलम कुछ ऐसा है कि बहुत मरीज पूर्ण स्वस्थ होकर भी किसी ना किसी बहाने उनके पास बैठे और उनको गुनगुनाते सुन लें, वही पल होता है जब “डॉक्टर जादूगर” अपनी मोहक मुस्कान से बीमारियों के डर को उड़न छु कर देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *