
बेतिया :- पश्चिमी चंपारण जिला के बेतिया समाहरणालय के समक्ष आम आदमी पार्टी द्वारा अनिश्चितकालीन धरना एवं अनसन अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में कार्यक्रम आयोजन किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण कुमार शर्मा ने किया। सभा को संबोधित करते हुए जिला युवा संयोजक विजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि पश्चिमी चंपारण बेतिया सिविल सर्जन को प्राथमिक केंद्रीय मझोलिया अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्रों पर नर्स हमेशा ड्यूटी से गायब रहती है। वही एएनएम यमुना देवी विगत 30 वर्षों से एक ही स्थान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया में पदस्थापित रह कर पंजीकृत नर्सिंग होम चलाने के चक्कर में हमेशा अपनी ड्यूटी से गायब रहती हैं और अपने गैर पंजीकृत नर्सिंग होम में गरीब लाचार मरीजों का शोषण एवं दोहन का अड्डा बना दिया है। एएनएम यमुना देवी क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय रहने के चलते तथा वर्तमान स्वास्थ्य प्रभारी के मिलीभगत से स्वास्थ्य कर्मियों को इशारा कर दिया जाता है। उस नर्सिंग होम में जाने के लिए एवं गरीब मरीजों को भ्रम में आकर मजबूर होकर उस गैर पंजीकृत नर्सिंग होम में चले जाते है। जहाँ दोहन एवं शोषण के शिकार हो जाते है। वही स्वास्थ्य प्रखण्ड प्रबन्धक विशाल कुमार विगत 10 वर्षो से पदस्थापित है तथा क्षेत्रीय राजनीती में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते है। वही अरुण कुमार शर्मा ने कहा की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी के मेल में आकर मरीजो को ईसरा कर दिया जाता है। गैर पंजीकृत नर्सिंग होम में जाने के लिए। जहाँ अवैध वसूली की जाती है। पूर्व में आशा कार्यकर्ता एवं ममता बहाली पर दश हजार से लेकर 70 हजार तक की गई है। इसके लिए सिविल सर्जन बेतिया को जाँच के साथ साथ अत्यंत स्थानातरण की मांग की गई है। परन्तु आज तक कोई कार्रवार्इ नही किइस गया। अगर अब भी मांग पूरा नही हुआ तो हम यह अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन एवं अनशन जारी रखेंगे जबतक की हमारी मांग पूरी नही होती है। मुख्य रूप से अनशन पर कोडिनेटर अजय कुमार कनोजिया, युवा लोक सभा कोडिनेटर अजित कुमार शाही, बृजेश कुमार, दिलीप कुमार कुशवाहा, मयूर शेन कुमार यादव ने दृढ़ संकल्प लेते हुए अपनी मांगो की पूर्ण होने तक अनशन पर बैठे रहेंगे। वही मौके पर शंकर राम, रविन्द्र पाठक, स्वतन्त्र गुप्ता, प्रदीप कुमार सहित कई उपस्थित है।