मुंबई: मुंबई में शनिवार को 60वें ब्रिटानिया फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में अभिनेता शाहिद कपूर को ‘हैदर’, जबकि कंगना रनाउत को फिल्म ‘क्वीन’ में उनकी जबर्दस्त अदाकारी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता व सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया। रजत कपूर की बहुप्रशंसित फिल्म ‘आंखों देखी’ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक्स) का पुरस्कार जीता। वहीं, अभिनेता संजय मिश्रा को इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष सर्वश्रेष्ठ (क्रिटिक्स) के पुरस्कार से नवाजा गया। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने फिल्म ‘हाईवे’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स) पुरस्कार जीता।
शाहिद कपूर और कंगना रनाउत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता अभिनेत्री का पुरस्कार
