पारसनाथ, पटना।
पटना। बिहार विधान परिषद के दो खाली सीटों के लिए उप चुनाव होने जा रहा है। इसके लिए आज भाजपा की ओर से राधामोहन शर्मा तथा जदयू की ओर से संजय कुमार झा ने नामांकन पत्र मंगलवार को दाखिल किया। ये सीट भाजपा के सूरज नंदन कुशवाहा और खुर्शीद मोहसिन के निधन के बाद खाली हो गया था। भाजपा ने श्री शर्मा को अपना उमीदवार बनाया है।
श्री शर्मा जहानाबाद जिले के निवासी है। वर्त्तमान में भाजपा के प्रदेश महामंत्री के पद पर है। लोकसभा चुनाव में इन्हे सीमांचल और कोसी क्षेत्र में भाजपा उमीदवार की जीत के लिए काम किया है। माना जा रहा है कि बीजेपी ने भूमिहार जाति को खुश करने के लिए श्री शर्मा को उमीदवार बनाया है। लोकसभा चुनाव के समय भूमिहार समुदाय के कई नेताओ ने टिकट वितरण को लेकर हंगामा किया था। जदयू ने संजय कुमार झा को उमीदवार बनाया है।
श्री झा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाते है। इन्हे दरभंगा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना था। लेकिन यह सीट भाजपा के खाते में चली गई। इस के बाद इन्हे विधानपरिषद में उमीदवार बनाया गया है। यदि और किसी ने उम्मीदवारी नहीं दी तो दोनों का निर्विरोध चुनाव हो जाएगा। चुनाव प्रक्रिया के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच बुधवार को होगी। और इस के बाद परिणाम की घोषण कर दी जायेगी।