पटना : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पार्टी के 44 वरीय नेताओं को जिलों की कमान सौंपी है। उनके निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामचंद्र पूर्वे ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न जिलों का प्रभारी मनोनीत किया है। वे विधानसभा चुनाव में राजद की जीत सुनिश्चित कराने के लिए अनुकूल जमीन तैयार करेंगे। प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि विधायक दल के नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी मधुबनी, एमएलए प्रो. चंद्रशेखर सहरसा और प्रो. अब्दुल गफूर मधेपुरा, राष्ट्रीय महासचिव भगवान सिंह कुशवाहा रोहतास, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इलियास हुसैन पटना, कांति सिंह भोजपुर, मुनेश्वर चौधरी गोपालगंज, बसावन प्रसाद भगत सीवान, रामविचार राय सारण, सीताराम यादव वैशाली, सूर्यदेव राय मुजफ्फरपुर, चितरंजन गगन मुजफ्फरपुर महानगर, रामाशीष यादव सीतामढ़ी, मो. इकबाल शमी शिवहर, महेश्वर प्रसाद यादव दरभंगा, प्रो. अशोक कुमार सिन्हा दरभंगा महानगर, तनवीर हसन समस्तीपुर, प्रो. सुधांशु शेखर भास्कर बेगूसराय, अशोक कुमार सिंह सुपौल, राजनीति प्रसाद अररिया, अनवारूल हक किशनगंज, आलोक कुमार मेहता पूर्णिया, रामजी शर्मा पश्चिम चंपारण, अर्जुन भारतीय बगहा, सतीश पासवान पूर्वी चम्पारण, राम नारायण मंडल कटिहार, विद्यासागर निषाद भागलपुर, पिके चौधरी भागलपुर महानगर, नंदकिशोर राम बाका, रामजी मांझी मुंगेर, निराला यादव खगड़िया, डॉ. उर्मिला ठाकुर लखीसराय, महेंद्र सिंह शेखपुरा, सीताशरण बिंद जमुई, प्रो. विनोद यादवेंदु नालंदा, प्रेम कुमार गुप्ता पटना महानगर, प्रो रामबली चंद्रवंशी बक्सर, सीताराम प्रसाद अकेला कैमूर, डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव औरंगाबाद, डॉ. अनवर आलम जहानाबाद, बलिराम मिश्रा गया, एजाज अहमद गया महानगर, शक्ति सिंह यादव नवादा एवं मनीष यादव अरवल के जिला प्रभारी बनाए गए हैं।
लालू ने 44 वरीय नेताओं को जिलों की कमान सौंपी
