राष्ट्रवादी जन कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ बीके मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार राज्य पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की पहली बैठक हुई। इस बैठक में राष्ट्रवादी जन कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शम्भू नाथ सिन्हा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसानों एवं नौजवानों के विकास को नजरअंदाज कर राज्य का विकास नहीं किया जा सकता। सिन्हा ने पटना स्थित पंचायत परिषद सभागार में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रवादी जन कांग्रेस पार्टी देश में किसानों एवं नौजवानों की आवाज बनेगी। किसान एवं नौजवान ही किसी भी देश के सबसे समर्पित एवमं वास्तविक ताकत हैं परंतु इन वर्गों के साथ आज देश और राज्य में जिस तरह की नीति अपनाई जा रही है इससे कई जगहों पर वे आत्महत्या के लिए मजबूर हो जा रहे हैं। राष्ट्रवादी जन कांग्रेस आने वाले समय में इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी एवं उनके हक के लिए जोरदार आंदोलन करेगी। बैठक का संचालन प्रधान महासचिव डॉ श्यामानंद शर्मा ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं प्रमुख साथियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। अगले 3 महीनों में प्रत्येक जिले में 10000 लोगों को राज्य में पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया एवं एक साल में राज्य भर में 1 लाख लोगों को राज्य पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया गया। डॉ बिके मिश्रा ने कहा कि जब तक किसान संगठित नहीं होंगे उनके साथ अन्याय होता रहेगा। अतः इस वर्ग को संगठित होकर अपनी आवाज उठाने की जरूरत है। डॉ श्यामानंद शर्मा ने बंदोपाध्या कमिटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करते हुए उसके प्रत्येक पहलुओं से पार्टी पदाधिकारियों को अवगत कराया। बैठक में ई शशिकांत, डॉ संजय कुमार, राजकिशोर सिंह, सुदामा पांडे, ब्रजेश अकेला, दिनेश कुमार, अमरेंद्र कुमार, सतीश शर्मा,रविन्द्र सिंह,मदेश राय, रामशंकर प्रसाद सिंह,कौशलेन्द्र मिश्रा, दिलीप पासवान, सैयद मुख्तार हुसैन, मंजेश शर्मा, गुड्डू शर्मा, सुनील कुमार सिंह,सैयद मुख्तार हुसैन, उनय कुमार, कमलेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
राष्ट्रवादी जन कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- किसानों एवं युवाओं की आवाज बनेगी पार्टी
