पटना, 09 अगस्त 2016
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने संगठन चुनाव की अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इस संबंध में राज्य के 37 जिलों में जिला निर्वाची पदाधिकारियों का मनोनयन किया जा चुका है। प्रत्येक जिलों में 2-2 पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति की गई है।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता ई0 शम्भू नाथ सिन्हा के अनुसार पार्टी के राज्य निर्वाचन पदाधिकारियों श्री महेन्द्र प्रताप अधिवक्ता ने संगठन के जिला संयोजकों, पर्यवेक्षकों एवं निर्वाचन पदाधिकारियों का एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर संगठन के तमाम संवैधनिक पहलुओं से अवगत करा चुनाव को पूर्णतः पारदर्शी बनाने पर बल दिया।
उल्लेखनीय है कि पार्टी के जिलाध्यक्षों का चुनाव 15 सितम्बर हो जाना है एवं 18 सितम्बर को पार्टी अपने प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कर लेगी।
पार्टी इस संबंध में अपने सदस्यता अभियान को भी युद्ध स्तर पर पूरा करने हेतु तमाम जिलों में अपने वरीय नेताओं को विशेष पर्यवेक्षक के रूप में मनोनीत किया है ताकि संगठन चुनाव के बाद, पार्टी एक नये एवं मजबुत विकल्प के रूप में बिहार की राजनीति में अपनी भागीदारी सुनीश्चित कर सके।
रालोसपा के संगठन चुनाव की तैयारियाँ अंतिम चरण मेंें
