रिपोर्ट- नीरज कुमार
पटना/मसौढ़ी : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय नेता उपेंद्र कुशवाहा पर पुलिस के द्वारा प्राण घातक लाठीचार्ज के विरोध में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के द्वारा बिहार बंद के इस अभियान में आज मसौढ़ी में भी सफल बंदी देखा गया। इस बंदी में राष्ट्रीय जनता दल,कांग्रेस एवं अन्य घटक दलों का भी भरपुर समर्थन रहा। मसौढ़ी अनुमंडल मुख्यालय स्थित बाजार में सभी दुकाने बंद रहीं। वही बंद करा रहे राजद एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर चलने वाले गाड़ियों को भी रोका। वही मसौढ़ी में एन.एच. 83 एवं एस.एच.वन पर भी बड़ी एवं छोटी गाड़ियां कतार बध खड़ी रही। राजद से मसौढ़ी की वर्तमान विधायिका रेखा देवी भी अपने समर्थकों के साथ बंदी करने के लिए मसौढ़ी बाजार में एक जलूस लेकर निकली। विधायका रेखा देवी ने कहा की यह सरकार हक मांगने पर लाठी चलाती है। नीतीश सरकार आंगनवाड़ी सेविकाओ एवं रसोइयों को भी अपना हक नही दे रही है। सारे लोग भूखे मर रहे हैं। किसी भी विभाग को नितीश सरकार समय पर वेतन नहीं दे रही है। बिहार को नितीश बाबू कंगाल बना चुके है। मसाज विधायिक रेखा देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार की पुलिस पूरी तरह से बेलगाम हो चुकी है यह कभी भी किसी को भी झूठा आरोप लगाकर जेल भेज देती है। आम जनता के अलावे अब तो पुलिस पत्रकारों को भी नहीं छोड़ रही है इन पत्रकारों के साथ भी अभद्र व्यवहार कर रही है।बिहार मे अब सुशासन नहीं बल्कि पूरी तरह कुशासन व्यवस्था फैल गई है।उपेंद्र कुशवाहा बिहार में बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे थे,और उन्हें बदले में बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया गय। रेखा देवी ने कहा कि भाजपा और जदयू का गठबंधन बिहार की जनता पर जुल कर रही है। अब इसका अंत सुनिश्चित है। 2019 में इन सब को करारा जवाब दिया जाएगा। जुलूस में शामिल मसौढ़ी कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद चौधरी ने कहा कि जन आकांक्षा रैली के बाद बिहार की जनता भाजपा और जदयू गठबंधन की सरकार को पूरी तरह से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। अब यह लाठी और गोली की सरकार नहीं चलेगी। रोजगार मांगने पर लाठी बरसाई जाती है, बेतन मांगने पर लाठी बरसाए जाती है, ऐसी सरकार जो जनता की आवाज को दबा दे। उसे हम उखाड़ फेकेंगे और आज पूरे बिहार को सफल बंद करा कर उन्हें बताना चाहते हैं कि अब आप की ताकत पूरी तरह से खत्म हो गई है। अब जनता हमारे पक्ष में है। मसौढ़ी कांग्रेस के पूर्व महासचिव मृत्युंजय कुमार पांडे ने कहा कि अब भाजपा जदयू अपना रास्ता देखे और भूल जाए की अब भाजपा सरकार कभी वापस आएगी। अब यह सरकार की विदाई तो 2019 में तय है। इस बंदी जुलूस मे मसौढ़ी राजद प्रखंड अध्यक्ष बृजनंदन सहाय, धनरुआ प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार, राजद नगर निकाय पटना जिला कोषाध्यक्ष मिथलेश कुमार मंडल, टन टन कुमार, संतोष यादव,उपेंद्र यादव,राम जी बिंद, कौशलेंद्र यादव,राजद की पटना जिला महिला सचिव सबूजा चौधरी, लाल मंजू यादव, गनौरी यादव एवं अन्य घटक दलो के सभी कार्यकर्ता शामिल थे।