रिपोर्ट-सुबोध कुमार।
डा० राजेंद्र प्रसाद युवकों के आदर्श एवं प्रेरणा के श्रोत हैं | उक्त बातें स्थानीय रेलवे मध्य विद्यालय में युवा सहयोग दल एवं नागरीक चेतना मंच द्वारा आयोजित देश के स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डा० राजेंद्र प्रसाद की जयंती समारोह में बोलते हुए अनुमंडलाधिकारी श्री अमित कुमार ने कही | श्री कुमार ने कहा कि हमें बिहारियों को ऐसे सपूत पर गर्व है | अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री संजय झा ने डा० प्रसाद को गुदड़ी का लाल बताया और कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने अपने को होम कर दिया | वियार्थियों को उनकी जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए | नागरिक चेतना मंच के अध्यक्ष प्रो० डा० अनिल कुमार सिन्हा ने युवकों से महापुरुषों की जीवनी पढनी चाहिए ,अंधकार में उन्हें रौशनी दिखाई देगी | आज का युवा वर्ग दिशाहीन होकर भटक रहा है | देश के लिए समाज के अव्वल दर्जे के युवा अपना केरियर छोड़ स्वतंत्रता संग्राम में कूद गए जबकि वर्तमान में राजनीति अपने लक्ष्य से भटक कर सेवा का नहीं बल्कि पेशा बन चुकी है | जिसको सुधारने की जिम्मेवारी युवको पर है | समारोह के प्रारंभ में पदाधिकारियों के अतिरिक्त नगर के गणमान्य नागरिकों ने डा० प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया | युवा सहयोग दल के अध्यक्ष सुमित कुमार एवं महासचिव संतोष कुमार ने स्थानीय प्रशासन से डा० प्रसाद की प्रतिमा को सार्वजानिक स्थान पर लगाने की मांग की | स्वच्छता के सिपाही एवं जदयू के नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार ने उन्हें बिहार का गौरव बताया जबकि भाजयुमो के क्षेत्रीय पदाधिकारी गुड्डू सिंह ने राजनेताओं पर ऐसे विभूतियों को नजरंदाज करने का आरोप लगाया वही ई० जीतेन्द्र कुमार ने राजनेताओं पर महापुरुषों को जातिगत आधार पर बाँटने का आरोप लगाया जबकि किसी भी महापुरषों ने अपनी जाति के लिए कुछ भी नहीं किया | भाजयुमो के जिला अध्यक्ष प्रो० मनीष दूबे ने डा० प्रसाद को देवदुर्लभ व्यक्तित्व का धनी बताते हुए युवा वर्ग से उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की | संभावना के अध्यक्ष श्री भरत प्रसाद गुप्ता ने कहा कि भोगवाद की संस्कृति ने हमारे अतीत को भुला दिया है | हमारा इतिहास ऐसे रत्नों से भरा पडा है | भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष बलिराम सिंह ने डा० प्रसाद को सादगी का प्रतीक बताते हुए कहा कि मैट्रिक की परीक्षा में परीक्षक ने उत्तरपुस्तिका पर लिखा कि परीक्षक से बेहतर परीक्षार्थी है | देश रत्न की प्रतिमा के चरों तरफ ग्रिल लगाने के लिए तत्कालीन अनुमंडलाधिकारी श्री प्रकाश जी को धन्यबाद दिया गया एवं उसे कार्य रूप देने वाले प्रमुख सामाजिक कार्यकर्त्ता राकेश रंजन वर्मा का अभिनन्दन किया गया | प्रो० सिन्हा ने प्रतिमा के जर्जर स्थिति को दिखाया एवं आसपास के सौन्दर्यीकरण कराने का आग्रह किया | धन्यबाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक गोपाल प्रसाद ने की | समारोह के प्रारंभ में रेलवे मध्य विद्यालय के शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत किया जिसमें ग्पल प्रसाद ,मनोरमा कुमारी ,कुमारी इंदु ,प्रमोद कुमार मधुकर ,ममता मल्लिक ,अवधेश कुमार , श्रीमती अभिलाषा , आकाश कुमार प्रमुख थे | समारोह में रजनीश प्रियदर्शी ,रवि गुप्ता ,दुर्गेश साह , आर जे डी के नगर अध्यक्ष संजय जायसवाल ,मनोज शर्मा ,रामजी शर्मा ,विजय कुशवाहा ,मदन पटेल ,नीरज कुशवाहा ,संजय सिन्हा , अनिकेत पाल ,अनमोल तिवारी ,अरुण कुमार ,राज वर्मा ,सनी श्रीवास्तव ,मनीष कुमार ,मंजीत कुमार ,सूरज कुमार ,विक्की गुप्ता , विवेक कुमार ,सोनू कुमार ,पिंटू कुमार ,विशाल कुमार ,रोहित कुमार ,राजू कुमार आदि उपस्थित थे | विद्यालय के बच्चों ने जयघोष कर पूरा वातावरण को राजेंद्रमय बना दिया |