मुख्यमंत्री ने ‘मिशन शक्ति’ की सफलता पर डी0आर0डी0ओ0 एवं वैज्ञानिकों की प्रशंसा करते हुये उन्हें बधाई दी

पटना, 27 मार्च 2019:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने ‘मिशन शक्ति’ की सफलता पर डी0आर0डी0ओ0 एवं ‘मिशन शक्ति’ से जुड़े सभी वैज्ञानिकों की प्रशंसा करते हुये उन्हें बधाई दी है। ‘मिशन शक्ति’ की सफलता के फलस्वरूप विश्व के अंतरिक्ष महाशक्तियों में भारत के रूस, अमेरिका और चीन के बाद चौथा देश बनने पर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ‘मिशन शक्ति’ भविष्य में देश की सुरक्षा के दृष्टिकोण से अहम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मिशन शक्ति’ की सफलता डी0आर0डी0ओ0 एवं वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है, जिसके लिये वे बधाई के पात्र हैं। मेरी शुभकामनायें उनके साथ हैं, पूरे देश को उन पर गर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *