दिल्ली-गुरुवार सुबह दिल्ली गुड़गांव, रेवाड़ी सहित हरियाणा के कुछ हिस्सों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं | अभी तक किसी नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है |भूकंप के झटके सुबह के 4.28 बजे महसूस किए गए हैं | भूकंप का केंद्र हरियाणा के बावल से करीब 13 किलोमीटर दूर था | इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई है| भूगर्भशास्त्रियों के मुताबिक दिल्ली और आसपास के इलाकों से कई फॉल्ट लाइनें होकर गुजरती हैं. ये जिस तरह के फॉल्ट हैं उनमें रिक्टर स्केल पर 6 के आस-पास के तीव्रता वाले भूकंप पैदा करने की क्षमता है. यानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में ज्यादा से ज्यादा रिक्टर स्केल पर छह के परिमाण का भूकंप का केंद्र हो सकता है. इसलिए दिल्ली को स्थानीय स्तर पर आने वाले किसी भूकंप से उतना खतरा नहीं है
Related Posts
सारण – दहेज़ लोभियों की शिकार वंदना को नही मिला न्याय, आरोपी 2 माह बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
सारण से अमित कुमार की रिपोर्ट भाई ने बहन की मौत की मेडिकल रिपोर्ट पर जताया संदेह पुलिस मामले में…
पीड़ित मानवता की सेवा है सबसे बड़ा धर्म:उप प्रमुख।
बिहार पत्रिका /पारस नाथ पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं हो सकता।असहायों, निर्बल व ज़रूरतमंदों की सेवा…
कोरोना का डर, सीएम हाउस में हीं हॉस्पिटल खोलने की तैयारी
कोरोना महामारी को लेकर पुरे राज्य में आम जनता बेहाल है. राज्य में दिन प्रतिदिन मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड…
