बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी और मशहूर टीवी अभिनेता राम कपूर सागर के सुपरहिट गाने के रिमिक्स में नजर आएंगे। रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी फिल्म सागर में डिंपल कपाडि़या और ऋषि कपूर पर गाना ‘जाने दो ना’ फिल्माया गया था। ‘जाने दो ना’ बेहद रोमांटिक तरीके से डिंपल और ऋषि पर फिल्माया गया था। डिंपल इस गाने में गजब की खूबसूरत नजर आई थीं। सनी लियोनी इन दिनों फिल्म कुछ-कुछ लोचा है’ में राम कपूर के साथ काम कर रही है। अब यही गाना सनी और राम पर फिल्माया गया है। इस गाने में सनी लियोनी अपने हीरो राम कपूर को रिझाती नजर आएंगी।
बेबी डॉल अब राम कपूर को ‘जाने दो ना’ कहेंगे
