बिहार NDA के उम्मीदवारों का ऐलान, यहां देखें पूरी लिस्ट, किस सीट से किसको मिला मौका

File Photo

पटना: बिहार में एनडीए ने लोकसभा चुनावों के लिए 40 में से अपने 39 उम्मीदवारों के नाम का शनिवार को ऐलान कर दिया। एलजेपी ने खगड़िया सीट से अपना उम्मीदवार तय नहीं किया है। इसके तहत बीजेपी, जेडीयू के 17-17 और एलजेपी के 5 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया। एनडीए की तरफ से जारी उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल प्रमुख नामों में बीजेपी की टिकट पर बेगूसराय से गिरिराज सिंह, पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद, दरभंगा से गोपाल ठाकुर, पाटलिपुत्र से रामकृपाल यादव के नाम शामिल हैं। वहीं जेडीयू उम्मीदवारों में बांका से गिरधारी यादव, किशनगंज से महमूद अशरफ और कटिहार से दुलाल चंद्र गोस्वामी के नाम प्रमुख हैं, जबकि लोजपा से हाजीपुर सीट पर पशुपति कुमार पारस और नवादा से चंदन कुमार के नाम शामिल हैं।


एनडीए उम्मीदवारों की इस लिस्ट में सबकी नजर गिरिराज सिंह, शाहनवाज हुसैन और शत्रुघ्न सिन्हा की सीट पर लगी थी। गिरिराज सिंह को पार्टी ने नवादा की जगह बेगूसराय से प्रत्याशी बनाया है। वहीं पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट काटते हुए रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया है, जबकि शाहनवाज हुसैन की भागलपुर सीट जेडीयू के खाते में चली गई है, जहां से अजयकुमार मंडल को टिकट दिया गया है।

पटना के बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव ने तीनों दलों के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और एलजेपी प्रदेश अध्यक्ष पशुपति पारस मौजूद रहे। पीसी में राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह मौजूद रहे। भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव ने लिस्ट जारी करते हुए कहा 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में एक मजबूत सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

बिहार एनडीए की सूची : राज्य में कुल 40 सीटें, 39 सीटों पर नाम तय

सीट एनडीए उम्मीदवार 2014 में कौन जीता
वाल्मीकि नगर वैधनाथ प्रसाद महतो (जदयू) भाजपा
पश्चिम चंपारण डॉ. संजय जयसवाल (भाजपा) भाजपा
पूर्वी चंपारण राधामोहन सिंह (भाजपा) भाजपा
शिवहर रमादेवी (भाजपा) भाजपा
सीतामढ़ी डॉ वरुण कुमार (जदयू) रालोसपा
मधुबनी अशोक कुमार यादव (भाजपा) भाजपा
झंझारपुर रामप्रीत मंडल (जदयू) भाजपा
सुपौल दिलेश्वर कमैत (जदयू) कांग्रेस
अररिया प्रदीप सिंह (भाजपा) राजद
किशनगंज महमूद अशरफ (जदयू) कांग्रेस
कटिहार दुलालचंद (जदयू) राकांपा
पूर्णिया संतोष कुमार कुशवाहा (जदयू) जदयू
मधेपुरा दिनेश चंद्र यादव (जदयू) राजद
दरभंगा गोपालजी ठाकुर (भाजपा) भाजपा
मुजफ्फरपुर अजय निषाद (भाजपा) भाजपा
वैशाली वीणा देवी (लोजपा) लोजपा
गोपालगंज आलोक कुमार सुमन (जदयू) भाजपा
सिवान कविता सिंह (जदयू) भाजपा
महाराजगंज जनार्दन सिंह सिग्रीवाल (भाजपा) भाजपा
सारण राजीव प्रताप रूडी (भाजपा) भाजपा
हाजीपुर पशुपति कुमार पारस (लोजपा) लोजपा
उजियारपुर नित्यानंद राय (भाजपा) भाजपा
समस्तीपुर (एससी) रामचंद्र पासवान (लोजपा) लोजपा
बेगूसराय गिरिराज सिंह (भाजपा) भाजपा
खगड़िया लोजपा बाद में ऐलान करेगी लोजपा
भागलपुर अजय मंडल (जदयू) राजद
बांका गिरधारी यादव (जदयू) राजद
मुंगेर राजीव रंजन सिंह (जदयू) लोजपा
नालंदा कौशलेंद्र कुमार (जदयू) जदयू
पटना साहिब रविशंकर प्रसाद (भाजपा) भाजपा
पाटलीपुत्र रामकृपाल यादव (भाजपा) भाजपा
आरा राजकुमार सिंह (भाजपा) भाजपा
बक्सर अश्वनी चौबे (भाजपा) भाजपा
सासाराम (एससी) छेदी पासवान (भाजपा) भाजपा
काराकाट महाबली सिंह (जदयू) रालोसपा
जहानाबाद चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी (जदयू) रालोसपा
औरंगाबाद सुशील कुमार सिंह (भाजपा) भाजपा
गया (एससी) विजय कुमार मांझी (जदयू) भाजपा
नवादा चंदन कुमार (लोजपा) भाजपा
जमुई (एससी) चिराग पासवान (लोजपा) लोजपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *