पटना- मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन उत्पीड़न मामले में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना की सीबीआइ जांच का आदेश दे दिया है। विदित हो कि घटना उजागर होने के बाद बिहार में विपक्ष सरकार पर हमलावर है। विपक्ष ने इसकी सीबीआइ जांच की मांग की थी। मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीबीआई से जांच कराने की अनुशंसा की है। उन्होंने कहा है कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह में बहुत ही घृणित घटना घटी है और पुलिस द्वारा इसकी पूरी निष्पक्षता से जांच की जा रही है। सीएम ने कहा है कि सरकार निष्पक्ष जांच के लिए प्रतिबद्ध है, किन्तु एक भ्रम का वातावरण बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि भ्रम का वातावरण नहीं रहे, इसलिए मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और प्रधान सचिव गृह को तत्काल इस पूरे मामले को सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया है।
Related Posts
न्यू एनर्जी के दम पर अगले 20 वर्षों में भारत बनेगा सुपरपॉवर- मुकेश अंबान
• दो दशकों में 20 से 30 एनर्जी कंपनियां बन सकती है रिलायंस जितनी बड़ी • ग्रीन एनर्जी का निर्यात…
सुशासन की सरकार में 12 घंटे में 2 हाईप्रोफाइल मर्डर, पटना में प्लानिंग सेक्रेटरी और वैशाली में प्रखंड प्रमुख की हत्या
पटना: सुशासन के लिए जाने जाने वाले नीतीश सरकार के बिहार में 12 घंटे के भीतर दो दिल दहला देने…
जलजमाव पीड़ितों ने किया मोहल्ला सभा, 50 हजार प्रति परिवार मांगा मुआवजा।
पटना : 17 नवंबर2019। बाढ़ पीड़ित लोगों की समस्या सुनने के लिए कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी ने…
