बक्सर और आरा के 13 अधिकारियों पर स्पष्टीकरण -खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग

madan

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मदन सहनी के निर्देश पर विभाग ने बक्सर और आरा के 13 अधिकारियों पर स्पष्टीकरण जारी किया गया है। स्पष्टीकरण में लिखा गया है कि सात दिनों के भीतर जवाब दें, नहीं तो कार्रवाई की जायेगी। मंत्री मदन सहनी ने दिसंबर माह में आरा और बक्सर में क्षेत्र भ्रमण कर विभागीय निरीक्षण, गोदाम का औचक निरीक्षण एवं जनता से सीधा संवाद किया गया था। इस दौरान उन्हें कई जगहों पर उपभोक्ताओँ द्वारा अनाज व किरोसिन तेल के अधिक कीमत लिये जाने, हर महीनें अनाज व किरोसिन तेल का आबंटन नहीं किये जाने, समय पर अनाज व किरोसिन नहीं मिलने की
शिकायतें मिली थी। जांच में यह भी पाया गया कि अधिकारियों द्वारा नियमित रुप से निरिक्षण/पर्यवेक्षण नहीं किया जा रहा है। उपभोक्ताओं के शिकायत के आलोक में विभाग द्वारा आरा और बक्सर के जिलाधिकारी को पत्र लिख कर शिकायत मिलने वाले जनवितरण प्रणाली की दुकान पर कारवाई कर 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है। साथ ही बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर बक्सर जिला के टीपीडीएस गोदामों में पायी गयी गड़बडियों को लेकर जिला प्रबंधक, गोदाम प्रबंधक पर कारवाई करने का निर्देश दिया गया है।

*कहां कहां मिली शिकायतें-*
*बक्सर*- शांतिनगर पंचायत समिति, कुचारी, सिकरौल, आशापपरी, सिमरी, मल्लाह चकिया
दो किरोसिन तेल थोक विक्रेता- आरकेवीके लिमिटेड एवं मेसर्स ब्कसर कुटीर उद्योग
*आरा-* वार्ड सं-14 मुसहर टोली, छोटी रेलवे कॉलोनी, आरा सदर, बभनौली,
महुली, रामपुर, गड़हणी

*जिनपर अधिकारियों पर स्पष्टीकरण जारी किया गया-*
*आरा-*
अनुमंडल पदाधिकारी, भोजपुर सदर
जिला आपूर्ति पदाधिकारी, भोजपुर, आरा
सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, आरा सदर
सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जगदीशपुर
प्रखंड आपूर्ति निरिक्षक, संदेश, आरा
आपूर्ति निरिक्षण, गरहणी
प्रभारी विपणन पदाधिकारी/प्रखंड आपूर्ति निरिक्षक, तरारी
आपूर्ति निरीक्षक, बड़हरा

*बक्सर-*
अनुमंडल पदाधिकारी, बक्सर
अनुमंडल पदाधिकारी, डुमरॉव
जिला आपूर्ति पदाधिकारी, बक्सर
सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, बक्सर
सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, डुमरॉव
*मंत्री मदन सहनी जी ने कहा-*
कई अधिकारी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं, जिनपर स्पष्टीकरण जारी किया है
उनपर गाज गिरनी तय है। हम पीडीएस लाभुकों के साथ नाइंसाफी नहीं होने
देंगे। बाकी जिलों में भी निरीक्षण किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *